ब अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

क्या आपने ने मेरा पिछला पोस्ट पढ़ा है? जिसमे फ अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द के बारे में बताया है और उसी के साथ इसी ब्लॉग 200+ से भी पर्यायवाची शब्द बताया है।

अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

क्रं संशब्दपर्यायवाची
1बाणसर, तीर, सायक, विशिख, आशुग, इषु, शिलीमुख, नाराच।
2बिजलीघनप्रिया, इन्द्र्वज्र, चंचला, सौदामनी, चपला, बीजुरी, क्षणप्रभा, घनवल्ली, शया, ऐरावती, दामिनी, ताडित, विद्युत।
3ब्रह्माविधि, विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, आत्मभू, लोकेश, पितामह, चतुरानन, विरंचि, अज, कर्तार, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ।
4ब्राह्मणद्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, अग्रजन्मा, द्विजाति, भूसुर, महीसुर, वाडव, भूमिसुर, भूमिदेव।
5बहुतअनेक, अतीव, अति, बहुल, भूरि, बहु, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य।
6बादलमेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर।
7बालूरेत, बालुका, सैकत।
8बन्दरवानर, कपि, कपीश, मर्कट, कीश, शाखामृग, हरि।
9बगीचाबाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया।
10बालकच, केश, चिकुर, चूल।
11बंकिमबाँका, तिरछा, वक्र, बंक, आड़ा।
12बंजरअनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर।
13बंदीगृहकारागृह, कारागार, कारावास, कैदखाना, जेल।
14बंधुभ्राता, भाई, सहोदर, अग्रज, अनुज।
15बख़ीलकंजूस, मक्खीचूस, कृपण, खसीस, सूम, मत्सर।
16बजरंगबलीहनुमान, वायुपुत्र, केसरीनंदन, पवनपुत्र, बज्रांगी, महावीर।
17बटमारडाकू, लुटेरा, राहजन।
18बटोहीमुसाफिर, राही, राहगीर, पथिक, पंथी, यात्री।
19बहेलियाआखेटक, अहेरी, शिकारी, आखेटी।
20बाँसुरीवेणु, बंशी, मुरली, बंसुरी।
21बाजिघोड़ा, अश्व, घोटक, तुरंग, तुरग, हय।
22बायसकौआ, कागा, काक, एकाक्ष।
23बारिशचौमासा, बरसात, वर्षा, वर्षाऋतु।
24बुड्ढाबूढ़ा, बुजुर्ग, वृद्ध, जईफ, वयोवृद्ध।
25बेगममहारानी, रानी, राज्ञी, राजमहिषी।
26बेमिसालबेजोड़, लाजवाब, अनोखा, लासानी, अतुलनीय।
27बैलवृष, वृषभ, ऋषभ, वलीवर्द।
28बलदेवबलराम, बलभद्र, हलायुध, राम, मूसली, रोहिणेय, संकर्षण।
29बन्धनकैद, रोक, नियंत्रण, बाधा, रुकावट
30बचपनबालपन, लड़कपन, बाल्यावस्था, बचपना
31बलरामबलदेव, बलभद्र, हलधर, बलवीर, हलायुध, रोहिणेय, श्यामबन्ध, हली, रेवतीरमण
32बलवानबली, जोरावर, ताकतवर, सबल, बलशाली, शक्तिशाली
33बलवादंगा, उपद्रव फसाद, मार-काट, खून-खराबा
34बलात्कारशीलभंग, सतीत्वहरण, बलात्संभोग, शीलहरण, शीलाघात, बाल-प्रयोग
35बलिदानजीवनदान, कुर्बानी, आत्मोत्सर्ग, प्राणन्यौछावर, प्राणोत्सर्ग, प्राणाहुति
36बहादुरसूरमा, भट, शूर, वीर, जवांमर्द
37बालिकाबाला, कन्या, बच्ची, लड़की
38बियावाननिर्जन, सुनसान, उजाड़, वीरान, जनशून्य
39बीमारीरोग, मर्ज, व्याधि
40बुढ़ापावृद्धावस्था, वृद्धत्व, जीर्णावस्था, जरा, वार्द्धक्य
41बुद्धिप्रज्ञा, मेधा, जेहन, समझ, अक्ल, मति
42बुनियादनींव, आधार, जड़, मूल
43बड़ावृहद, विशाल, लम्बा-चौड़ा
44बेदर्दनिर्दय, निर्मम, निष्ठुर, क्रूर, दयाहीन, अकरुण
45बेसुधबेहोश, अचेत, मूर्च्छित, संज्ञाहीन, निश्चेष्ट
46बेशर्मबेहया, ढीठ, धृष्ट, निर्लज्ज, चिकना घड़ा
47बेशुमारअसंख्य, अनगिनत, अगणित
48बेटापूत, पुत्र, सूनु, सुवन, तनय, आत्मज, लाल, तनुज, नन्दन
49ब्रह्माण्डदुनिया, जगत्, विश्व, संसार, जगती

दोस्तों आज यहाँ पर क्या सीखा? निचे कमेंट में जरुर बताये। जिसमे ब अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द सीखा। मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट आप सभो दोस्तों को बहुत अच्छा लगा होगा।