दोस्तों इस वेबसाइट पर Synonym Words से रिलेटेड बहुत सारे पोस्ट किये गए है। क्युकी इस ब्लॉग की माध्यम से आप लोगो को सभी पर्यायवाची शब्द की जानकारी देना है।
इसीलिए आज की पोस्ट में म अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द बताने जा रहा हूँ। जो 100 से भी ज्यादा होगा और इस तरह का शब्द इसलिए सीखना बहुत जरुरी है की जब भी हम किसी शख्स के साथ बात करते है या किसी समूह में बात करते है तो एक शब्द को बार बार बोलने की उसकी कीमत खत्म हो जाती है।
इस लिए आप लोगो को चाहिए की ज्यादा से ज्यादा पर्यायवाची शब्द सीखे। और इसके पिछले पोस्ट में भ अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द बताया था जिसको सीखना बहुत जरुरी है।
100+ म अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
क्रं सं | शब्द | पर्यायवाची |
---|---|---|
1 | मनुष्य | आदमी, नर, मानव, मानुष, जन, मनुज |
2 | माता | जननी, माँ, अंबा, जनयत्री, अम्मा |
3 | मेघ | घन, जलधर, वारिद, बादल, नीरद, वारिधर, पयोद, अम्बुद, पयोधर |
4 | मंगल | कल्याण, भलाई, हित, कुशलत |
5 | मुगालता | भ्रांति, भ्रम, गलतफ़हमी, मतिभ्रम |
6 | मुनि | यती, अवधूत, संन्यासी, वैरागी, तापस, सन्त, भिक्षु, महात्मा, साधु, मुक्तपुरुष |
7 | मूर्ख | गँवार, अल्पमति, अज्ञानी, अपढ़, जड़ |
8 | मँगनी | वरेच्छा, बरिच्छा, बरेखी, सगाई |
9 | मगरा | घमंडी, उद्यंड, अहंकारी, अभिमानी, जिद्दी, मगरूर |
10 | मुकुल | कलिका, कली, शिगूफा, कोरक, गुंजा |
11 | मस्तिष्क | भेजा, दिमाग, मगज, बुद्धि |
12 | मगर | ग्राह, नक, घड़ियाल |
13 | मंथर | मंद, धीमा, वेगहीन, वेगरहित |
14 | मसखरा | हँसोड़, विदूषक, ठिठोलिया, मजाकिया, जोकर |
15 | मगज | दिमाग, मस्तिष्क, भेजा |
16 | मुदर्रिस | शिक्षक, अध्यापक, गुरु, आचार्य, उस्ताद |
17 | मयूख | किरन, किरण, रश्मि, अंशु, मरीचि |
18 | मरुत | पवन, वायु, हवा, वात, समीर, मारुत |
19 | मट्ठा | माठा, छाछ |
20 | महावत | हाथीवान, पीलवान, फीलवान, आकुंशिक |
21 | मछली | मीन, मत्स्य, झख, झष, जलजीवन, शफरी, मकर |
22 | मजदूर | श्रमिक, सेवक, कुली, दास |
23 | मशहूर | नामी, प्रसिद्ध, ख्यात, विख्यात, ख्यातिप्राप्त, प्रख्यात |
24 | महक | खुशुबू, सुवास, सुगंध, सुगंधि, सौरभ |
25 | मगन | मग्न, प्रसन्न, खुश, आनंदित, प्रशन्नचित्त |
26 | मर्कट | बंदर, कपि, कीश, वानर, शाखामृग |
27 | मशाल | अग्निशलाका, प्रदीप्त काष्ठ खंड, दीपदंड |
28 | मत | सम्मति, राय, विचार, धारणा |
29 | महाभारत | भारत, जयकाव्य, पंचमवेद, जय, महायुद्ध |
30 | मरहूम | स्वर्गवासी, मृत, गोलोकवासी, दिवंगत |
31 | महादेव | महेश्र्वर, शंकर, चन्द्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन, शम्भु, ईश, पशुपति, शिव |
32 | मूढ़ | मूर्ख, अज्ञानी, निर्बुद्धि, जड़, गंवार |
33 | मैना | सारी, सारिका, त्रिलोचना, मधुरालाषा, कलहप्रिया |
34 | मराल | हंस, राजहंस, सितपक्ष, धवलपक्ष |
35 | मृत्यु | देहावसान, पंचत्व, इंतकाल, काशीवास, गंगालाभ, निर्वाण, मरण, देहांत, मौत, अंत, स्वर्गवास, निधन |
36 | मनोज्ञ | सुन्दर, मनोहर, मनभावन, चित्ताकर्षक, मनोरम, ह्रदयग्राही |
37 | मंसूख | रद्द, निरस्त, ख़ारिज, निरसित |
38 | मरघट | मसान, मुर्दघाट, श्मशान, श्मशानघाट |
39 | मधुकर | भ्रमर, भौंरा, मधुप |
40 | मुर्गा | तमचूक, अरुणशिखा, ताम्रचूड़, कुक्कुट |
41 | मित्र | सखा, सहचर, स्नेही, स्वजन, सुहृदय, साथी, दोस्त |
42 | मनुहार | खुशामद, विनय, विनती, प्रार्थना, अनुरोध, सिफारिश |
43 | मध्य | बीच, दरम्यान, माँझ |
44 | मंतव्य | अभिमत, सम्मति, राय, सलाह, विचार |
45 | मनन | चिन्तन, अवधारण, स्मरण, विचार, ध्यान |
46 | मग | पन्थ, मार्ग, बाट, पथ, राह |
47 | मंजुल | मोहक, मनोहर, आकर्षक, शोभनीय, सुंदर |
48 | मोर | शिखावल, सारंग, ध्वजी, शिखी, मयूर, नर्तकप्रिय, केक, कलापी, नीलकंठ |
49 | महत्त्व | महानता, अहमियत, महिमा, महता, श्रेष्ठता |
50 | मत्सर | द्वेष, ईर्ष्या, कुढ़न, जलन, डाह |
51 | मध्यम | मध्य का, बीच का, औसतमान का |
52 | मिथुन | युग्म, युगल, जोड़ा, यमल |
53 | मंजूषा | संदूक, बक्स, पिटारी, पिटक, पेटी, झाँपी |
54 | महाजन | महापुरुष, श्रेष्ठ, पुरुष, श्रेष्ठ व्यक्ति, सेठ, बनिया |
55 | मधु | शहद, रसा, शहद, कुसुमासव |
56 | मटका | कुंभ, झट, घड़ा, कलश |
57 | मजार | मकबरा, समाधि, कब्र, इमामबाड़ा |
58 | महाल | मुहल्ला, टोला |
59 | मकड़ी | मकरी, लूता, लूतिका, लूत |
60 | महात्मा | महापुरुष, महाशय, उदारत्मा, श्रेष्ठ व्यक्ति |
61 | मातम | मृत्युशोक, शोक |
62 | मनीषा | मति, बुद्धि, मेधा, प्रज्ञा, विचार |
63 | मही | पृथ्वी, धरा, धरती, वसुंधरा, भू, भूमि |
64 | माँझी | केवट, कर्णधार, मल्लाह, नाविक |
65 | मकतब | स्कूल, पाठशाला, विद्यालय, विद्यापीठ |
66 | मृग | हिरण, सारंग, कृष्णसार |
67 | मुकुट | ताज, उष्णीष, किरीट, राजमुकुट |
68 | महीन | पतला, बारीक़, सूक्ष्म, झीना |
69 | मोहक | आकर्षक, मनोहरता, लुभावनापन, दिलचस्प |
70 | मीठा | मिष्ट, मधुर, प्रियस्वादु, रसीला, मिठाई, मिष्ठान्न |
71 | मोहित | मुग्ध, लुब्ध, आकर्षित |
72 | मेधावी | बुद्धिमान्, प्रज्ञावान्, बुध, सुधी |
73 | मैत्री | मित्रता, दोस्ती, स्नेहभाव, मेल-जोल, भाई-चारा, प्रेम, स्नेह |
74 | माहुर | विष, जहर, हलाहल |
75 | मेहनती | परिश्रमशील, कर्मठ, उद्यमी, उद्योगी, परिश्रमी, प्रयत्नशील |
76 | मेहमानदारी | आदर-सत्कार, आतिथ्य, अतिथि, मेहमानवाजी |
77 | मेहनत | परिश्रम, मशक्कत, उद्यम, श्रम, अध्यवसाय, उद्योग, कर्मठता |
78 | मैला | मलिन, गन्दा, अस्वच्छ, अशुद्ध, कलुषित |
79 | मौन | खामोश, मितभाषी, अल्पभाषी, शांत, चुप |
80 | माहात्म्य | महिमा, महत्त्व, बड़ाई, गरिमा, महानता |
81 | मृगया | शिकार, आखेट, अहेर |
82 | मेहमान | अतिथि, पाहुना |
83 | मृषा | मिथ्या, झूठ, असत्य, अनृत |
84 | मार्मिक | मर्मस्पर्शी, ह्रदयस्पर्शी, हृदयविदारक |
85 | मुकुर | शीशा, दर्पण, आदर्श, आइना |
86 | मार्ग | रास्ता, पथ, सड़क, राह |
87 | मुलाकात | मिलन, भेंट, मेल, मिलाप, दर्शन |
88 | मुक्त | बंधनरहित, स्वतंत्र, आजाद, खुला |
89 | मोक्ष | मुक्ति, परधाम, निर्वाण, कैवल्य, सद्गति, निर्वाण, परमपद, अपवर्ग |
90 | मूक | गूँगा, अवाक, वाणीरहित, चुप, मौन |
91 | मामूली | सामान्य, साधारण, महत्त्वहीन, औसत दर्जे का |
92 | मुलायम | सुकुमार, कोमल, लचीला, गुदगुदा, नरम, नाजुक |
93 | मुग्धमति | मूर्ख, मूढ़, बेवकूफ, अनाड़ी |
94 | मामला | काम, बात, विषय |
95 | मूलधन | पूँजी, असल, सरमाया |
96 | मेढक | मण्डूक, दादुर, भेक, वर्षा-भू, चातक, वर्षाप्रिय, दर्दुर, शालू, शालूक |
97 | मुफ़्त | व्यर्थ, फिजूल, निरर्थक, फोकट, निःशुल्क |
98 | मानव | मनुष्य, आदमी, व्यक्ति |
99 | मूल्यवान | बहुमूल्य, कीमती, अनमोल |
100 | मानक | आदर्श, प्रतिमान, कसौटी |
101 | मोती | मुक्ता, शुक्तिज, स्वातिसुत, सीपिज, मौक्तिक |
102 | मृगतृष्णा | मरीचिका, मृगमरीचिका |
103 | मान | गौरव, प्रतिष्ठा, सम्मान, इज्जत, मर्यादा, यश |
104 | मंजिल | लक्ष्य, पड़ाव, गन्तव्य |
105 | मौलिक | आधारभूत, मूलभूत, वास्तविक, असली, बुनियादी |
106 | मूँगा | प्रवाल, रक्तमणि, विद्रुम |
दोस्तों आज की पोस्ट में 100+ म अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द के बारे में सीखा जिसमे एक पर्यायवाची शब्द के कम से कम 5 शब्द तो बताया ही गया है। जिससे आपको अब किसी से बात करने में कही भी किसी किस्म की गलती नहीं होगी।
इसी तरह क्या आपको एक ही जगह पर क से ज्ञ तक की पर्यायवाची शब्द सीखना चाहते है तो लिंक पर क्लिक करे।