दोस्तों इस वेबसाइट पर Synonym Words से रिलेटेड बहुत सारे पोस्ट किये गए है। क्युकी इस ब्लॉग की माध्यम से आप लोगो को सभी पर्यायवाची शब्द की जानकारी देना है।
इसीलिए आज की पोस्ट में र अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द बताने जा रहा हूँ। जो 45 से भी ज्यादा होगा और इस तरह का शब्द इसलिए सीखना बहुत जरुरी है की जब भी हम किसी शख्स के साथ बात करते है या किसी समूह में बात करते है तो एक शब्द को बार बार बोलने की उसकी कीमत खत्म हो जाती है।
इस लिए आप लोगो को चाहिए की ज्यादा से ज्यादा पर्यायवाची शब्द सीखे। और इसके पिछले पोस्ट में य अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द बताया था जिसको सीखना बहुत जरुरी है।
45+ र अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
क्रं सं | शब्द | पर्यायवाची |
---|---|---|
1 | रविवार | इतवार, आदित्यवार, रविवासर, सूर्यवार |
2 | राजा | नृपति, भूपति, नरपति, नृप, महीप, राव, सम्राट, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति |
3 | रुप | बनावट, आकार, सूरत, शक्ल, आकृति |
4 | रुची | दिलचस्पी, पसंद, चाह, अभिरुचि |
5 | रणभूमि | संग्रामभूमि, युद्धस्थल, युद्ध क्षेत्र, वीरभूमि, मैदान-ए-जंग |
6 | रोगी | व्याधिग्रस्त, रुग्ण, बीमार, अस्वस्थ, रोगग्रस्त |
7 | रोकथाम | संयम, नियंत्रण, रोक, प्रतिबंध, रुकावट |
8 | रवि | सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, सविता, भानु, दिनेश, अंशुमाली, सूर्य |
9 | रात्रि | रजनी, त्रियामा, क्षणदा, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी, निशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी |
10 | रोग | व्याधि, बीमारी, रुग्णता, अस्वस्थता |
11 | रण | लड़ाई, युद्ध, संग्राम, जंग, संघर्ष |
12 | रुकावट | बाधा, अड़चन, विघ्न, रुकाव, अटकाव, अडंगा, विराम, ठहराव |
13 | रिश्ता | सम्बन्ध, सम्पर्क, नाता, नातेदारी, रिश्तेदारी, मेल |
14 | रात | निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी, रात्रि, रैन, रजनी |
15 | रिपु | शत्रु, दुश्मन, वैरी, विरोधी, द्वेषी |
16 | रत्नाकर | समुद्र, सागर, अर्णव, वारिध |
17 | राशि | ढेर, समूह, भंडार |
18 | रिहाई | छुट्टी, मुक्ति, मोक्ष, छुटकारा, उन्मोचन |
19 | रत | मग्न, लिप्त, तल्लीन, लीन, अनुरक्त |
20 | रामचन्द्र | सीतापति, रघुपति, रघुवीर, राघव, रघुनंदन, अवधेश, अवधनरेश, पुरुषोत्तम, कमलनयन |
21 | रक्षा | संरक्षण, सुरक्षा, प्रतिरक्षा, हिफाजत, बचाव, रखवाली |
22 | राज | शासन, हुकूमत |
23 | रब्त | मेलजोल, मेल-मिलाप, सम्पर्क, सम्बन्ध |
24 | राधा | राधिका, वृषभानुजा, वृषभानुनंदिनी, कीर्ति-किशोरी, ब्रजरानी |
25 | राय | सलाह, मत, परामर्श, सम्मति, मंत्रणा |
26 | राहगीर | राही, बटोही, यात्री, मुसाफिर, पथिक |
27 | रंक | गरीब, दरिद्र, कंगाल, निर्धन, धनहीन |
28 | राज्यपाल | गर्वनर |
29 | रक्तपात | खून-खराबा, मार-काट, नरसंहार, लड़ाई-झगड़ा |
30 | रिश्वत | घूस, नजराना, कमीशन, बख्शीश |
31 | रावण | दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र |
32 | रमा | कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया, इन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी |
33 | रौबदार | गौरवशाली, प्रभावशाली, तेजस्वी, प्रशसनीय |
34 | रश्मि | कर, अंशु, किरण, मयूख, मरीच |
35 | रश्क | ईर्ष्या, डहन, जलन, द्वेष |
36 | रिक्त | खोखला, खाली, शुन्य, रीता, छूछा |
37 | रस | तत्त्व, सत्त, सार |
38 | राधिका | राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा |
39 | रोष | गुस्सा, क्रोध, रिष, कोप, अमर्ष |
40 | राक्षस | दैत्य, असुर, निशाचर |
41 | रसना | जिह्वा, जीभ, जबान, रसीका, रसेन्द्रिय |
42 | रोजगार | धंधा, व्यवसाय, कारबार |
43 | रवैया | चलन, तौर-तरीका, रंग-ढंग |
44 | रक्त | खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित |
45 | रमणी | औरत, स्त्री, नारी, वनिता, वामा, भामा |
46 | रीति | विधि, विधान, नियम, कायदा, तरीका, कानून |
दोस्तों आज की पोस्ट में र अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द के बारे में सीखा जिसमे एक पर्यायवाची शब्द के कम से कम 5 शब्द तो बताया ही गया है। जिससे आपको अब किसी से बात करने में कही भी किसी किस्म की गलती नहीं होगी।
इसी तरह क्या आपको एक ही जगह पर क से ज्ञ तक की पर्यायवाची शब्द सीखना चाहते है तो लिंक पर क्लिक करे।