दोस्तों इस वेबसाइट पर Synonym Words से रिलेटेड बहुत सारे पोस्ट किये गए है। क्युकी इस ब्लॉग की माध्यम से आप लोगो को सभी पर्यायवाची शब्द की जानकारी देना है।
इसीलिए आज की पोस्ट में व अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द बताने जा रहा हूँ। जो 75 से भी ज्यादा होगा और इस तरह का शब्द इसलिए सीखना बहुत जरुरी है की जब भी हम किसी शख्स के साथ बात करते है या किसी समूह में बात करते है तो एक शब्द को बार बार बोलने की उसकी कीमत खत्म हो जाती है।
इस लिए आप लोगो को चाहिए की ज्यादा से ज्यादा पर्यायवाची शब्द सीखे। और इसके पिछले पोस्ट में ल अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द बताया था जिसको सीखना बहुत जरुरी है।
75+ व अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द सीखे
क्रं सं | शब्द | पर्यायवाची |
---|---|---|
1 | विश्व | जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया |
2 | वातावरण | पर्यावरण, परिवेश, वायुमंडल |
3 | वचन | वादा, प्रण, बात, कथन, उक्ति |
4 | वस्तु | चीज, द्रव्य, पदार्थ |
5 | विधवा | अनाथा, पतिहीना, राँड़ |
6 | वर्ग | समूह, समुदाय, सम्प्रदाय, श्रेणी, जमात, कोटि |
7 | वर्तमान | उपस्थित, प्रस्तुत, विद्यमान, मौजूद |
8 | वाकिफ | ज्ञाता, जानकार, अनुभवी |
9 | वंश | खानदान, कुल, घराना |
10 | वक्ष | वक्षस्थल, छाती, सीना, उर, उदरस्थल |
11 | वर्णन | चित्रण, कथन, व्याख्या, विवरण, उल्लेख, जिक्र, चर्चा |
12 | वाण | तीर, शिलीमुख, शयक |
13 | वास्तविक | असलियत, सत्यता, यथार्थता, सचमुच |
14 | वादविवाद | बहस, तर्क-वितर्क, विमर्श, शास्त्रार्थ, मुबाहिसा, वादानुवाद |
15 | वसन | अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर |
16 | वस्त्र | पोशाक, कपड़ा, पट, वसन, अंबर, चीर, वेशभूषा |
17 | वरण | चुनाव, चयन, छँटाई |
18 | वक्ता | भाषणकर्ता, प्रवक्ता, व्याख्याता, वाचक |
19 | विधि | रीति, प्रणाली, शैली, चाल, तरीका, नियम, पद्धति |
20 | विकराल | भीषण, भयानक, डरावना, खौफनाक |
21 | वश | अधिकार, काबू, नियंत्रण |
22 | वृक्ष | तरू, अगम, पेड़, पादप, विटप, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम |
23 | वस्तुतः | वास्तव में, सचमुच, ठीक, यथार्थ |
24 | वर | दुल्हा, वरदान, उत्तम, श्रेष्ठ |
25 | विकास | प्रसार, फैलाव, बढ़ाव, प्रगति |
26 | वनिता | स्त्री, औरत, नारी, महिला, अबला |
27 | वल्लभ | पति, प्रिय, प्रियतम, नाथ, प्राणनाथ, प्राणेश्वर |
28 | विकार | दोष, बुराई, बिगाड़, खराबी, त्रुटि, कमी |
29 | विधाता | ब्रह्मा, विधि, सृष्टिकर्त्ता |
30 | विवाह | शादी, गठबंधन, परिणय, व्याह, पाणिग्रहण |
31 | विदित | ज्ञात, मालूम, जाहिर, प्रकट |
32 | विष्णु | नारायण, दामोदर, पीताम्बर, माधव, केशव, गोविन्द, चतुर्भज, उपेन्द्र, जनार्दन, चक्रपाणि |
33 | वध | घात, हिंसा, प्रतिघातन, हत्या, कत्ल |
34 | विज्ञ | जानकार, बुद्धिमान, समझदार, विद्वान, पंडित |
35 | वणिक | व्यापारी, व्यवसायी, रोजगारी, बनिया |
36 | विनोद | आमोद-प्रमोद, मजाक, उल्लास, आनंद, मनोरंजन, हँसी, तमाशा, खेल-कूद |
37 | विक्रम | वीरता, बहादुरी, शूरता, साहस, पराक्रम |
38 | विगत | अतीत, व्यतीत, बीता, गया हुआ |
39 | विष | ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट |
40 | वायु | हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत |
41 | विपरीत | प्रतिकूल, विरुद्ध, उलटा, खिलाफ, विरोधपूर्ण |
42 | विकार | बुराई, खराबी, बिगाड़, दोष, विकृति |
43 | विमान | वायुयान, हवाई जहाज, उड़न-खटोला |
44 | वसन्त | मधुमास, माधव, कुसुमाकर, ऋतुराज |
45 | वंदना | स्तुति, प्रणाम, अभिवादन, नमस्कार |
46 | विद्यालय | विद्यामन्दिर, पाठशाला, स्कूल, मदरसा, शिक्षालय, शिक्षणसंस्थान |
47 | विपन्न | वन, जंगल, अरण्य, कानन |
48 | विमल | स्वच्छ, साफ, शुद्ध, पवित्र, निर्दोष |
49 | वीर्य | शक्ति, ताकत, वीरता, मर्दानगी, मुख-आभा, शुक्र, धातु, बीज, बल |
50 | विरह | वियोग, बिलगाव, जुदाई |
51 | विरक्त | संसार-विमुख, उदासीन, वैरागी, अनासक्त |
52 | विद्या | शिक्षा, ज्ञान, गुण, इल्म, सरस्वती, कर्णिका |
53 | विदित | विमुख, रहित, हीन, शून्य |
54 | विरल | दुर्लभ, कठिन, दुष्प्राप्य |
55 | विमुक्त | स्वतंत्र, स्वच्छंद, आजाद, रिहा, बरी |
56 | वज्र | कुलिस, पवि, अशनि, दभोलि |
57 | वर्षा | पावस, बरसात, वर्षाकाल, चौमासा, वर्षाऋतु |
58 | विलग | अलग, पृथक, भिन्न, जुदा |
59 | विवरण | वर्णन, तफ़सील, खुलासा |
60 | वांछित | अभीष्ट, अभिलषित, अभिप्रेत, अभीप्सित, अपेक्षित, ईप्सित, चाहा हुआ |
61 | विशाल | विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महा, महान |
62 | वारिश | वर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात |
63 | विवश | बेबस, मजबूर, लाचार, असहाय |
64 | वर्जित | निषेधित, निषिद्ध, प्रतिषेधित, मना, बाधित, वर्जना |
65 | विलोम | विपरीत, प्रतिलोम, प्रतीप, उलटा |
66 | दृष्टि | वर्षा, बारिश, मेघ, बरसात |
67 | व्यसन | लत, खोटी, आदत, बुरी, आदत, बुरा शौक |
68 | वृथा | व्यर्थ, निरर्थक, बेकार, फजूल, बेफायदा |
69 | वास | घर, गृह, निवास, आवास, मकान, भवन, निकेतन, सदन |
70 | व्रत | उपवास, निराहार, अनाहार, रोजा |
71 | विनाशी | विनाशशील, नश्वर, अनित्य, मरणशील, मरणधर्मी |
72 | व्यवस्था | प्रबंध, इंतजाम, बंदोबस्त, रीति, पद्धति, कायदा, नियम |
73 | विस्तार | फैलाव, विशालता, लम्बाई-चौड़ाई |
74 | वाणी | बोली, बात, वचन, भाषा |
75 | वन | कानन, विपिन, अरण्य, कांतार |
76 | विद्युत | चपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित, बीजुरी, घनवल्ली, क्षणप्रभा, करका |
77 | वर्ष | साल, बरस, अब्द, वत्सर |
दोस्तों आज की पोस्ट में व अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द के बारे में सीखा जिसमे एक पर्यायवाची शब्द के कम से कम 5 शब्द तो बताया ही गया है। जिससे आपको अब किसी से बात करने में कही भी किसी किस्म की गलती नहीं होगी।
इसी तरह क्या आपको एक ही जगह पर क से ज्ञ तक की पर्यायवाची शब्द सीखना चाहते है तो लिंक पर क्लिक करे।